छत्तीसगढ़

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान…

जनजातीय क्षेत्र के निवासियों को योजनाओं का लाभ लेने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की अपील...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 15 से 30 जून तक लगेंगे विशेष शिविर…

धरती आबा अभियान में 25 सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – राज्य शासन द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 17 आदिवासी बहुल ग्रामों में 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की 25 प्रमुख योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जानकारी दी कि इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय गांवों का समग्र विकास करते हुए सभी पात्र परिवारों को योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है। बिलाईगढ़ विकासखंड के 10, सारंगढ़ के 4 और बरमकेला विकासखंड के 3 गांवों में ये शिविर आयोजित होंगे।

*योजनाओं से लाभ के लिए अपील*

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जनजातीय क्षेत्र के निवासियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपील किया है। इन शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, श्रम पंजीयन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, वन अधिकार पत्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सिकलसेल जांच सहित कुल 25 योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा।

*बेसलाइन सर्वे जारी*

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि शिविरों के सफल आयोजन और शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी 17 ग्रामों में बेसलाइन सर्वे कार्य जारी है, जिसे 10 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सर्वे के आधार पर छूटे हुए परिवारों को चिह्नित कर योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

*प्रचार-प्रसार और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय*

कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को इन शिविरों का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य जिला अधिकारियों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया है। यह विशेष अभियान जिले के जनजातीय ग्रामों के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...