छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ…

महिलाओं के सहयोग के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भी सारंगढ़ में संचालित...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा परिवार परामर्श केंद्र “एकत्व” का शुभारंभ शनिवार को किया गया। यह केंद्र सिटी कोतवाली थाना परिसर में है, जहां अब पारिवारिक विवादों का शांति पूर्ण समाधान किया जाएगा। इस भवन को नवपदस्थ पुलिस कर्मियों ने सजाया था। कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार तोमन ध्रुव, एसडीओपी स्नेहिल साहू, प्रभारी जितेंद्र चंद्रा एवं कोतवाली प्रभारी कामिल हक सहित अन्य उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि समाज का महत्वपूर्ण इकाई परिवार है। परिवार में पति-पत्नी, पिता पुत्र जैसे कई रिश्तों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती हैं। पहले जहां परिवार के बुजुर्ग आपसी विवादों को सयुंक्त परिवार में सुलझा लेते थे, वहीं अब ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के परामर्श केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसमें काउंसलर की संख्या बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे ही सुविधा महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर में भी है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के प्रयासों से पुलिस विभाग को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 28 परिवारों को टूटने से बचाया जा चुका है, जो आज सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। एडिशनल एसपी निष्ठा पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि छोटी – छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का मूल मंत्र है। उन्होंने नशा खोरी को भी पारिवारिक विघटन का एक बड़ा कारण बताया और लोगों से अपील की कि – समस्याओं को बढ़ाने के बजाय परामर्श केंद्र में आकर समाधान खोजें। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता के अलगाव का बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।

7 काउंसलरों द्वारा टूटते रिश्तों को जोड़ने की पहल

कार्यक्रम के दौरान पांच नए परामर्शदाताओं को भी जोड़ा गया, जिनमें मधु केजरीवाल, पूनम शर्मा, शीला अग्रवाल, आशा अग्रवाल एवं शशिकला अग्रवाल शामिल हैं। वहीं अनुभवी परामर्शदाताओं में अनुपमा केशरवानी एवं ठाकुर की सेवाएं भी जारी रहेंगी। यह परिवार परामर्श केंद्र अब जिले में पारिवारिक समस्या के समाधान हेतु एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां गोपनीयता के साथ समस्याएं सुनी जाएंगी और अनुभवी मार्गदर्शन द्वारा रिश्तों में सुधार लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...