छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रामनारायण देवांगन ने किए माँ दुर्गा के दर्शन…

नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की...

बिलाईगढ़ – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़ व भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रामनारायण देवांगन ने बिलाईगढ़ नगर के इंद्रा मार्केट स्थित जूनियर क्लब सहित नगर के सभी दुर्गा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा जी के सपरिवार दर्शन किए ।

इस दौरान उन्होंने माँ जगदम्बा से समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ दुर्गा की कृपा नगर के प्रत्येक परिवार पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।

रामनारायण देवांगन ने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं।

उन्होंने बिलाईगढ़ नगर की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिलाईगढ़ के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रामनारायण देवांगन ने किए माँ दुर्गा के दर्शन... आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन... पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा... काल के भय से मुक्त होने के लिए कालातीत परमेश्वर की कथा सुनना चाहिए- भाई श्यामसुंदर पटेल ... सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार... कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्... जुनवानी हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल...