छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न्योता…

बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से कराया अवगत, मुख्यमंत्री ने आमंत्रण किया स्वीकार...

बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े ने 13 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट कर राजमहल बिलाईगढ़ एवं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इस दौरान डॉ. जांगड़े ने महोत्सव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए बिलाईगढ़ की गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया। राजशाही दशहरा महोत्सव क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है, जो जनआस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

इस अवसर पर सारंगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, आदिवासी समाज के पदाधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी तथा बिलाईगढ़ व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री को आमंत्रित किए जाने और उनकी स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। महोत्सव के माध्यम से बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक पहचान और पारंपरिक संस्कृति को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का प्रयास है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा... काल के भय से मुक्त होने के लिए कालातीत परमेश्वर की कथा सुनना चाहिए- भाई श्यामसुंदर पटेल ... सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार... कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्... जुनवानी हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल... मानव जीवन का सार सत्संग है भाई श्यामसुंदर पटेल ... कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने सुनीं शिकायतें, मांग और समस्याएं... वित्त मंत्री ओपी चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, नाव से जलमग्न गांव पहुंचे...