छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण…

कलेक्टर ने संस्था "उम्मीद बरमकेला" में मंदबुद्धि बच्चों से किया बातचीत, जाना हालचाल...

कलेक्टर से मुलाक़ात और बातचीत से बहुत खुश हुए मंदबुद्धि बच्चे…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला में उन्नायक सेवा समिति रायगढ़ द्वारा संचालित संस्था “उम्मीद बरमकेला (आशा की एक किरण)” का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी, रहन-सहन और खान-पान, शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय और कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा और उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने बच्चों से नाम, पहाड़ा, गिनती, गांव के नाम पूछा। एक बच्चे ने 2 का पहाड़ा पूरा सुनाया। कलेक्टर से मुलाक़ात और बातचीत से बच्चों के चेहरे में बहुत ख़ुशी दिखाई दी। दिव्यांग विद्यालय में श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, अल्प दृष्टिबाधित, मानसिक मंद, बहु-दिव्यांग, अधिगम अक्षमता बच्चे अध्यनरत हैं। इस संस्था में केयर टेकर सहित अन्य सहकार्मियों के साथ मिलकर लगभग 27 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी एवं उनके बौद्धिक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा शर्मा,पुष्पेंद्र राज तहसीलदार बरमकेला, कोमल प्रसाद साहू नायब तहसीलदार, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...