छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण…

कलेक्टर ने छात्रावास के बच्चों से की परीक्षा की तैयारी की चर्चा...

छात्रावास में भोजन, प्रकाश और इलाज व्यवस्था की कलेक्टर ने ली फीडबैक…

छात्रावास के पास गडढे को समतल करने सीईओ और नायब तहसीलदार को निर्देश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला में संचालित प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास और कन्या छात्रावास तथा आदर्श प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास लेन्धरा का निरीक्षण किया। लेंधरा में कलेक्टर के निरीक्षण के समय बालिकाएं दोपहर का सामूहिक खाना खा रही थीं। कलेक्टर ने रसोई कक्ष, शयन कक्ष और परिसर का अवलोकन किया। साथ ही परिसर में मेथी, धनिया, लालभाजी और प्याज की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने बरमकेला क्षेत्र में आदिवासी विकास विभाग के अधीक्षक गिरवर नायक को एक तरफ का बाउंड्रीवाल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि परिसर में सब्जी भाजी के लिए पर्याप्त मात्रा में जमीन है, इसका उपयोग सेमी, तोरई, करेला, बैगन, टमाटर आदि का कृषि और उद्यानिकी विभाग के ड्रिप स्प्रींकलर पद्धति से खेती कर सब्जी भाजी का उपयोग छात्रावास सहित सरकारी स्कूलों में करने का मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नोजे ने शाम को बरमकेला के आदिवासी बालक और कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। डॉ कन्नौजे ने दोनों छात्रावास के रसोई, भंडार कक्ष, परिसर का जायजा लिया। साथ ही वहां उन्होंने बालक-बालिकाओं से उनके नाम, कैरियर, लक्ष्य, दिनचर्या, पढ़ाई, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कैरियर की तैयारी के लिए उसके अनुसार बारहवीं में विषय चयन और प्रवेश परीक्षा की तैयारी, कमरे और परिसर में प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा किया। इस दौरान कलेक्टर ने अम्ल और क्षार में अंतर का प्रश्न किया, जिसका 3 बालिकाओं ने जवाब दिए। डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तन-मन योजना के तहत जांच के बारे में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने पूछा कि कठिन विषयों के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है, उससे लाभ हो रहा है या नहीं। बालिकाओं ने कहा कि कोचिंग से लाभ हो रहा है और स्कूल की टीचर और कोचिंग की टीचर एक जैसे ही पढ़ाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी अपने पसंदीदा कैरियर से देशसेवा कर सकते हैं। सभी पद में रहकर भी ईमानदारी और समर्पित होकर कार्य करना भी देशसेवा है। कन्या छात्रावास में कार्यरत अधीक्षिका जो इंजीनियरिंग में स्नातक और एमटेक कम्प्यूटर उत्तीर्ण है, उसे कलेक्टर ने बालिकाओं को गणित की पढ़ाई में मदद करने के निर्देश दिए। छात्रावास परिसर में सीपेज की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने परिसर का मुआयना किया और वहां गडढे को रेत, मिट्टी आदि से समतल करने के लिए जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और बरमकेला ब्लॉक के छात्रावास अधीक्षक गिरवर नायक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...