छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार…

रामनारायण देवांगन की मांग पर विकास कार्यों को मिली स्वीकृति...

बिलाईगढ़ – भव्य राजशाही दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा बिलाईगढ़ क्षेत्र के विकास हेतु पाँच महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री रामनारायण देवांगन ने मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही, दशहरा मंच पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों की घोषणा के लिए बिलाईगढ़ के राजपरिवार के राजा साहब श्रीमंत ओंकारेश्वर शरण सिंह जी, बड़े युवराज सौभाग्य शरण सिंह जी एवं छोटे युवराज युवराजशरण सिंह जी के प्रति विशेष सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की है।

स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों में बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक गौरव पथ निर्माण (₹3 करोड़), वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम निर्माण (₹1 करोड़), माँ समलाई माता मंदिर में शेड (डोम) निर्माण (₹30 लाख), पुलिया निर्माण (प्राकलन के अनुसार )तथा बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर न्यायालय की स्थापना शामिल है।

रामनारायण देवांगन ने इन मांगों को आगे बढ़ाने एवं स्वीकृति दिलाने में सहयोग के लिए पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योतिलाल पटेल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुभाष जालान के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान खरीदी तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

रामनारायण देवांगन ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी इन घोषणाओं से बिलाईगढ़ में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी, सभी सहयोगी जनप्रतिनिधियों तथा विशेष रूप से राजशाही दशहरा महोत्सव के मंच से क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को स्थान दिलाने वाले बिलाईगढ़ राजपरिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगन्नाथ पाणिग्रही जी ,संजय पांडेय जी ,वेदराम जांगडे जी ,द्वारिका प्रसाद साहु जी ,दिनेश लाल जांगडे जी अनूप टीकाराम जायसवाल जी,राधा राकेश जी,त्रिलोक चंद देवांगन जी सहित समाज प्रमुख व्यापारी संघ के प्रतिनिधि महाजन ,जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जानता पार्टी के पदाधिकारी ,अधिकारी कर्मचारीगण तथा बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि... बिलाईगढ़ के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रामनारायण देवांगन ने किए माँ दुर्गा के दर्शन... आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन... पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा...