छत्तीसगढ़

शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा…

शिवरीनारायण – रामचरितमानस प्रचार प्रसार समिति कुम्हारी के तत्वाधान में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मानस कथा का आयोजन विगत 03 माह से होते आ रहा है! इस माह के दिनांक 25.10.2026 दिन रविवार को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक मानस कथा आयोजित है ! इस कार्यक्रम के मिडिया प्रभारी श्री कृष्ण चरण पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक नेहरू लाल प्रधान जी हैं और शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मानस वक्तव्य के लिए भरत चरित्र को चुना गया है, इस प्रकार रामचरितमानस में निहित 84 प्रसंगों में प्रत्येक माह किसी एक चरित्र पर चर्चा होती है जिसमें निम्नलिखित वक्ता प्रायः उपस्थित रहते हैं, गंगाराम कैवर्त्य जी धमलपुर, राधेलाल जायसवाल जी गिरौदपुरी, श्यामसुंदर पटेल बांस उरकुली, कोमल प्रसाद साहू जी खरौद, गंगाराम पटेल जी कौवाताल, सीताराम गुरुजी पुरगाँव, भगतराम साहू मुड़पार, कांशीराम पटेल कुम्हारी, नेहरू लाल प्रधान कुम्हारी, अमृत लाल पटेल मंच संचालक, कृष्णचरण पटेल मिडिया प्रभारी विशेष रूप में उपस्थित रहते हैं।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस माह विशेष रूप से आमंत्रित किए गए मानस वक्ता माननीय अरूण कुमार मिश्रा जी पूर्व विधायक कसडोल, राजे श्री महंत डां. रामसुंदर दास जी महाराज सर्वराकार मठ मंदिर शिवरीनारायण, डां. अशोक हरिवंश जी संस्थापक राम मिलेंगे आश्रम तेन्दुआ धाम, आचार्य राजेन्द्र प्रसाद शुकला जी बिलासपुर, निरंजन अग्रवाल जी शिवरीनारायण की गरिमा मयी उपस्थिति में होने जा रही है, सभी मानस प्रेमी वक्ता एवं श्रोता गण से करबद्ध प्रार्थना है कि हमें प्रोत्साहित करने का करने का कष्ट करें और अधिक से अधिक संख्या में पधारकर राम कथा का रसायन कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि... बिलाईगढ़ के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रामनारायण देवांगन ने किए माँ दुर्गा के दर्शन... आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन... पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा...