छत्तीसगढ़

काल के भय से मुक्त होने के लिए कालातीत परमेश्वर की कथा सुनना चाहिए- भाई श्यामसुंदर पटेल …

कालजयी प्रभु के साथ संबंध बनाने से व्यक्ति का परम हित होता है -भाई श्यामसुंदर पटेल ...

बिलाईगढ़ – विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में एक दिवसीय राम कथा का आयोजन दिनांक 8.10.2026 को ग्रामवासियों के द्वारा किया गया। आयोजन में भुवनेश्वर पटेल डेविड कृष्ण पटेल ग्राम खुरसुला से,डोलकुमार जायसवाल बेलटिकरी,तेरसबाई प्रजापति धाराशिव ,मुरारीलाल देवांगन बिलाईगढ़, फिरतु साहू डॉ पुनउ साहू सुतीउरकुली एवं पवनदास महंत भागीरथी यादव शंभू साहू सुरेश विश्वकर्मा पंडरीपानी वालों ने सुमधुर भजनों के साथ मानस गायन कर श्रोता समाज को आनंदित कर दिए। विष्णु दास मानिकपुरी बांस उरकुली ,बंदन श्रीवास फिरतु साहू सुतीउरकुली एव पवन दास महंत पंडरीपानी ने तबला वादन में अच्छा संगति कर आयोजन में साथ दिए।
ट्रांस महानदी क्षेत्र के प्रमुख रामायणी श्रीराधाकृष्ण मंदिर समिति शिवरीनारायण मरार समाज के प्रवक्ता देवराज सिंह सिदार नायब तहसीलदार बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के न्यायालय के वाचक //प्रस्तुत कार //ग्राम बांसउरकुली निवासी भाई श्यामसुंदर पटेल ने भी कथा सुनाया। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि इस संसार में मनुष्य सर्वाधिक मृत्यु //काल //से डरता है। बड़े से बड़ा व्यक्ति भी मृत्यु से घबराते रहता है। यहां तक की हिरण्यकशिपु सतयुग,रावण त्रेतायुग, कंस दुर्योधन द्वापर युग में भी मृत्यु से भयभीत रहे हैं। ये विश्वविजयी लोग भी मृत्यु से डरते थे। शास्त्रों के अध्ययन से इन बातों की जानकारी होती है। अर्थात व्यक्ति को मृत्यु का डर हर युग, हर काल हर दिन रहता है। मृत्यु से व्यक्ति बहुत घबराते रहता है ।वह मृत्यु से डरा हुआ रहता है ।काल के भय से मुक्त होने के लिए कालातीत परमेश्वर का कथा व्यक्ति को सुनना चाहिए ।कालातीत श्यामसुंदर भगवान श्रीकृष्ण की कथा श्रवण कर राजा परीक्षित काल के भय से मुक्त हो गया थे। इसलिए जिस व्यक्ति को काल के भय से मुक्त होना है उस व्यक्ति को कालातीत परमेश्वर से संबंध बनाकर उनकी कथा को श्रवण करते रहना चाहिए।
आगे मानस प्रवक्ता भाई श्यामसुंदर पटेल और कहा कि मनुष्य जीवन सार्थक तभी होता है जब मनुष्य कालजयी राघव या माधव से संबंध बना लेता है ।इनसे संबंध हो जाने पर व्यक्ति का परम हित हो जाता है ।राघव माधव से संबंध जुड़ने से व्यक्ति के जीवन में दुख आता है तब भी व्यक्ति घबराता नहीं है। ऐसा व्यक्ति प्रभु का स्मरण करते हुए उनका नाम लेते हुए दुख से पार हो जाता है।
इस आयोजन में ननकीराम साहू, फिरतीन बाई, रमा साहू, अवधराम बनर्जी ग्राम पटेल, सागर, हिमांशु साहू, इतवारी साहू पूर्व जनपद पंचायत सदस्य एवं पूर्व सरपंच का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
काल के भय से मुक्त होने के लिए कालातीत परमेश्वर की कथा सुनना चाहिए- भाई श्यामसुंदर पटेल ... सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार... कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्... जुनवानी हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल... मानव जीवन का सार सत्संग है भाई श्यामसुंदर पटेल ... कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने सुनीं शिकायतें, मांग और समस्याएं... वित्त मंत्री ओपी चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, नाव से जलमग्न गांव पहुंचे... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया आवेदन प्रस्तुत... लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था ... बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त...