छत्तीसगढ़

मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल…

मुख्यमंत्री के साथ राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ का बस्तर में होगा विशाल मिटिंग ...

रायपुर – काकतीय राजवंश के 23 वें राजा के रूप में सुशोभित बस्तर महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव जी को बस्तर की होने वाली परंपरागत शाही दशहरा में माँ दन्तेश्वरी के साथ रथारूढ़ कराने में इस बार राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ ने बस्तर के राजमहल परिसर में एक विशाल मिटिंग का आयोजन करने जा रही है, संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रवक्ता और बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष कृष्णचरण पटेल ने बताया कि उपरोक्त संबंध में विगत वर्ष भी हमारी संगठन ने अपने राजा को रथ में आसीन करने का प्रशासन से निवेदन किया गया था, 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आने वाले वर्ष में प्रशासन के द्वारा विधिवत प्रशासनिक स्वीकृति के आश्वासन मिला था,उसी क्रम में हमारे प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर बस्तर में होने वाले परंपरागत शाही दशहरा में बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव को महारानी सहित माँ दन्तेश्वरी के साथ रथ आसीन करने का मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा है , श्री पटेल ने बताया कि पिता के देहांत के बाद महाराजा कमलचंद भंजदेव अविवाहित होने के कारण रथ में आसीन होने से वंचित रह गये थे, चुंकि वर्तमान में महाराजा विवाहित हो चुके हैं और समस्त प्रदेशवासियों को महारानी मिल चूकी है! जिस पर राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमण्डल नें मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने महाराजा एवं महारानी को रथारूढ़ कराने का मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री हमारे साथ बस्तर में होने वाले मिटिंग में उपस्थित रहेंगे जिसकी तिथि महाराजा के माध्यम से संगठन को जानकारी साझा की जाएगी तथा आपके माँग को गंभीरता से लेकर जल्दी ही प्रशासनिक स्वीकृति का आश्वासन दिया है! श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन से हमारे संगठन के साथियों में हर्ष का माहौल है तथा प्रदेश में कार्यरत लगभग 17000 ग्राम पटेल बस्तर की मिटिंग में पहूंचेंगे संगठन की ओर से श्री कृष्णचरण पटेल प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष राजस्व ग्राम पटेल संघ बलौदाबाजार पक्ष रखते हुए बताया कि पूर्व में विगत वर्ष संगठन अपने राजा रानी को परंपरागत रूप से रथ में आसीन कराने का निवेदन करते हुए पांच घंटे तक मांग चला था जिस पर प्रशासन द्वारा विधिवत कार्यवाही कर राजा रानी को रथारूढ़ करने का आश्वासन और राजमाता के आदेश के बाद रथ आगे बढ़ पाया था ! संगठन ने सभी परिस्थितियों से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए, संगठन के मासिक मानदेय , संवैधानिक अधिकार के साथ रथ में आसीन करने की मांग तेज हो गई है ! इसबार राजस्व ग्राम पटेल संघ अपने राजा रानी को रथ में बैठाने आर पार की लड़ाई में नजर आ रही है, इस हेतु संगठन ने इस बार बस्तर की पावन धरा पर ग्राम पटेलों की प्रादेशिक बैठक मुख्यमंत्री के आतिथ्य में आहूत करने का निर्णय लिया है जिस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य आतिथ्य स्वीकार करते हुए जल्दी ही तिथि निर्धारित कर महाराजा के माध्यम से संगठन को साझा करने की बात कही है. मुख्यमंत्री निवास में मुख्य रूप से कृष्ण चरण पटेल जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, अनंत राम कश्यप संभागीय अध्यक्ष बस्तर,केशराम पंकज जिलाध्यक्ष सारंगढ़, कृष्णा जैन प्रांताध्यक्ष, राजेश चंद्राकर कार्य. प्रदेशअध्यक्ष अमर कश्यप अध्यक्ष शिवरीनारायण, ईश्वर पटेल, उपाध्यक्ष, दुर्गेश साहू अध्यक्ष टुण्डरा, शंकर साहू सचिव टुण्डरा, मुकेश्वर कश्यप, भानु साहू, राज साहू, कुंजराम रात्रे, बुलाकी राम, मोहन मंडावी, रामपाल यादव, गणेश चंदेल, मन्नूलाल साहू, मोहन गिलहरे, घनश्याम साहू, हेमंत कुर्रे, ज्ञान सिंह ठाकुर, पुरनसिंह ठाकुर, नंदकुमार, अवधेश, एवं संगठन के अन्य कर्मठ साथी भारी संख्या में उपस्थित रहें सभी ने माननीय मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश... छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ (छ. ग.) का जिला इकाई का गठन... बिलाईगढ़ में 31 अगस्त को पेशी, नगरदा के पक्षकारों को न्यायालय में उपस्थित होने सूचना... 31 अगस्त को एसडीएम न्यायालय बिलाईगढ़ में दावा-आपत्ति... अपील प्रकरण की पेशी 31 अगस्त को पेशी, उपस्थिति के लिए पक्षकारों को सूचना... नेपाल आपदा में लापता की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन की लोगों से अपील... राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव... सारंगढ़ में 25 अगस्त को होगी दिशा समिति की बैठक...