छत्तीसगढ़

आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन…

यथावत नहीं रखने पर आदिवासी कांग्रेस करेंगे प्रदेश भर में आंदोलन...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की आह्वाहन पर आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे है ।
आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग की नाम को परिवर्तन कर जनजाति कार्य विभाग किए है। जिसकी वजह से प्रदेश भर के आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। आदिम जाति विकास विभाग के नाम आदिवासी समाज की पहचान है, ऐतिहासिक परंपरा एवं जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है। सरकार आदिवास समाज की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग का नाम यथावत आदिम जाति विकास विभाग ही रखे। अगर नाम में परिवर्तन करते है तो आदिवासी कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करने बाध्य होंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार, सारंगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विजय सिदार, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल सिदार, जिला सह सचिव नीलांबर सिंह सिदार, सियाराम बारिहा ब्लाक महामंत्री सारंगढ़ , राजेंद्र सिदार, गेंद लाल सिदार, पवन लाल बरिहा, शान्ति कुमार बरिहा, सोमनाथ सिदार, सुख सागर सिदार , विजय सिदार, सहित आदिवासी कांग्रेस के जिला व ब्लाक के पदाधिकारी लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन... पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा... काल के भय से मुक्त होने के लिए कालातीत परमेश्वर की कथा सुनना चाहिए- भाई श्यामसुंदर पटेल ... सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार... कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्... जुनवानी हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल... मानव जीवन का सार सत्संग है भाई श्यामसुंदर पटेल ...