Uncategorized

लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी…

स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर श्री लक्ष्मीनारायण पटेल को अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री जोईधा राम डहरिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पदीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर अनुशासनहीनता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत विभागीय आदेश दिनांक 3 सितंबर 2026 द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर नियत किया गया है।
श्री डहरिया के निलंबन उपरांत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त होने पर राज्य शासन ने श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, मूल पद प्राचार्य एवं वर्तमान पदस्थापना विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खरसिया, जिला रायगढ़ को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। यह पदस्थापना समन्वय में अनुमोदित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि...