Uncategorized

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रक से टकराई शिक्षक समेत दो की मौत

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 53 से अधिक लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के एक स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस्तर आए थे। अलग-अलग स्थानों को घूमने के बाद ये सभी लौट रहे थे। इसी दौरान चिखलपुटी नया बस स्टैंड के सामने बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में भी दो लोगों की मौत हुई है। कोंडागांव जिले में ही नेशनल हाईवे 30 पर लंजोड़ा गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक फरसगांव क्षेत्र के निवासी थे। हादसा तब हुआ जब वे फरसगांव से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...