Uncategorized

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने बढ़ाया जिले क़ा मान

उप मुख्यमंत्री एवं खेलकूद मंत्री के हाथों हुए सम्मानित

कलेक्टर ने विजेता युवाओं को दी बधाई

बलौदाबाजार – राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2025 को रायपुर के सांइस कॉलेज मैदान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया । राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला के नार्यन सेन,
गौतम मिरि एवं परिवेश कन्नौजे विज्ञान मेला ( सामूहिक) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं प्राची पटेल, आदित्य साहू, तुकेश साहू, सुनील साहू एवं प्रदीप कुमार सेन ने कृषि उत्पाद में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं खेलकूद मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इन प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से कुल 60 सदस्यीय दल (प्रतिभागी/ऑफिसियल्स) ने भाग लिया। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में एकल लोकनृत्य, दलीय लोकनृत्य, एकल लोकगीत, दलीय लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालीक भाषण, कविता लेखन एकल विज्ञान मेला, समूह विज्ञान मेला, हस्तशिल्प एवं कृषि उत्पाद विधाएं सम्मिलित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...