Uncategorized

स्काउट गाईड द्वितीय सोपान जांच शिविर खम्हरिया में प्रारंभ

बिलाईगढ़-भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एल पी पटेल एवं सहायक जिला आयुक्त एस एन साहू के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में स्काउट गाइड द्वितीय सोपान एवं रोवर रेंजर निपुण जांच शिविर का आयोजन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष शब्द राम यादव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू,रूपेश श्रीवास (प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन) एवं प्राचार्य सेवक लाल पटेल , गंगाराम यादव,नारायण साहू दरसराम टंडन,अनुज साहू के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।यह शिविर 18 से 20 जनवरी तक चलेगी ।इस शिविर में 130 गाइड एवं 94 स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।शिविर में लीडर ट्रेनर पूनम सिंह साहू एवं शंकर लाल साहू पर्यवेक्षक व मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।जिसमें स्काउट गाइड के बच्चों को झंडा गीत, प्रार्थना, स्काउट गाइड के नियम, अनुशासन, ड्रिल आदि के बारे में बताया जाएगा। इसमें बच्चे द्वितीय सोपान से लेकर तृतीय सोपान तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त करेंगे ।जो बच्चे राज्य पुरस्कार प्राप्त करते हैं उनको बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में तथा रेलवे में शासकीय नौकरियों में आरक्षण मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट विभाग के शिविर संचालक मनोहर लाल साहू , रोवर विभाग के शिविर संचालक हेतराम चेलक, गाइड विभाग के शिविर संचालक कुमारी धात्री नायक, रेंजर विभाग के शिविर संचालक कमरुन निशा तथा सहायक संचालक के रूप में ओम्कारेश्वर श्रीवानी, मीना जांगड़े,पार्वती वैष्णव,ईश्वरी साहू,रूक्मण सिंह सरदार,दानीराम साहू,मुरारीलाल आदित्य, चंद्रकिरण कोशले ,तथा सर्विस रोवर के रूप में रिया,राजमणि,हरीश खोटे ,हिमांशु आदि महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...