छत्तीसगढ़

अपील प्रकरण की पेशी 31 अगस्त को पेशी, उपस्थिति के लिए पक्षकारों को सूचना…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के न्यायालय से एक अपील प्रकरण में संबंधित पक्षकारों को सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। प्रकरण का ऑनलाइन क्रमांक 202425500301800002 है, जिसमें तहसीलदार बिलाईगढ़ द्वारा पारित 24 अक्टूबर 2024 के आदेश के विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गई है। प्रकरण वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ न्यायालय में विचाराधीन है। अपीलार्थी पक्षकारों में मीराबाई पिता छेछूराम, गीरा पिता छेछूराम तथा जीराबाई उर्फ जागेश्वरी बेवा छेछूराम शामिल हैं। तीनों जाति तेली, साकिन पवनी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निवासी बताए गए हैं।

वहीं उत्तरवादी पक्षकारों में उमाबाई पिता छेछूराम, निवासी टुंडरा, तहसील टुंडरा, जिला बलौदाबाजार -भाटापारा (छ.ग.) तथा गीताराम पिता छेछूराम (मृत) के वारिसान शामिल हैं। गीताराम के वारिसान में शकुन्तला बेवा गीताराम, माधुरी पिता गीताराम, नंदिनी पिता गीताराम, रूपेशा पिता गीताराम, चन्द्रभान पिता गीताराम एवं हेमन्त पिता गीताराम शामिल हैं। सभी वारिसान जाति तेली, साकिन पवनी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निवासी बताए गए हैं।

न्यायालय द्वारा संबंधित पक्षकारों को निर्देशित किया गया है कि वे 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में स्वयं अथवा अपने अभिभाषक/प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर अपना दावा, आपत्ति अथवा जवाब प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा अथवा आपत्ति पर न्यायालय द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ (छ. ग.) का जिला इकाई का गठन... बिलाईगढ़ में 31 अगस्त को पेशी, नगरदा के पक्षकारों को न्यायालय में उपस्थित होने सूचना... 31 अगस्त को एसडीएम न्यायालय बिलाईगढ़ में दावा-आपत्ति... अपील प्रकरण की पेशी 31 अगस्त को पेशी, उपस्थिति के लिए पक्षकारों को सूचना... नेपाल आपदा में लापता की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन की लोगों से अपील... राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव... सारंगढ़ में 25 अगस्त को होगी दिशा समिति की बैठक... आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का सारंगढ़ प्रवास, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत... उल्लास महाचौपाल और रैली से निरक्षरों के लिए साक्षरता जागरूकता अभियान... एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर पालकों में नाराजगी...