छत्तीसगढ़

नर्सों ने उल्लास के साथ मनाया विश्व नर्स दिवस…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में केक काटकर विश्व नर्स दिवस मनाया गया। इस दौरान नर्सों ने अपने काम को पूरी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। सभी नर्सेज द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करने, अस्पताल में आने वाले मरीजों की नर्सेज द्वारा किए कार्यों का पूरा लाभ मिले ऐसा संकल्प किया गया।

सभी नर्सिंग स्‍टाफ का आभार जताते हुए जानकारी दी गई कि नर्स हर पल बीमार, घायल एवं बुजुर्गों की सेवा करने के लिए तैयार रहती है। नर्स प्‍यार और ममता के साथ मरीज की देखभाल करती है। उसकी हिम्‍मत बढाती है और उसकी सेवा करती है। यह बात सच है कि एक मरीज का इलाज डॉक्‍टर करता है लेकिन उसकी देखभाल नर्स करती है। नर्सिंग स्‍टाफ बिना किसी स्‍वार्थ के मरीज की सेवा के लिए हमेशा तत्‍पर रहती है।

इस अवसर पर संतोषी पटेल नर्सिंग सिस्टर, सूरजमणी मिंज, अनीता सोरी, सुमन पटेल, कौशिल्या पटेल, तपस्विनी सेठ, हेमलता निषाद, हबीबा निसार खान, शांता तिर्की, शिवकली भारद्वाज, सपना चंद्रा, दसमती सिदार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...