छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन संपन्न…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ के सेक्टर सारंगढ़, हरदी और गोडम से लगभग 66 बच्चे लाभान्वित हुए। शिविर में बीएमओ डॉ आर एल सिदार और उनके जांच टीम के डॉक्टर, नर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,बच्चों के साथ उनके पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर लाकर कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु इस योजना का संचालन कराया जा रहा है। इस योजना में कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...