छत्तीसगढ़

विवाह मंडप थीम पर सजा मतदान केंद्र बना आकर्षण का केंद्र…

बलौदाबाजार – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श मतदान केंद्रों को विभिन्न थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तीसरे एवं अंतिम चरण अंतर्गत शनिवार को जनपद पंचायत बलौदाबाजार एवं पलारी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत सकरी में आदर्श मतदान केंद्र विवाह मंडप के थीम पार बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था जो मतदाताओं एवं आम जनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था। मतदान के बाद मतदाताओं नें उत्साह से सेल्फी भी लिया।

पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं के साथ ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाताओं नें भी उत्साह के साथ मतदान किया। ग्राम सकरी निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता राजा राम साहू आदर्श मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने कहा, “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और देश-प्रदेश के विकास में भागीदार बनें।” राजा राम साहू ने उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को प्रेरित किया कि वे भी मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...