छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार…

प्रदेश भर में 1लाख युवाओं को जोड़ने का बनाए लक्ष्य...

प्रदेश के 33 जिले के आदिवासी समाज के युवा सम्मेलन में हुए शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – प्रदेश सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में प्रदेश भर के आदिवासी समाज के युवा शामिल हुए।
यह कार्यक्रम नया रायपुर के टीआरटीआई भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर प्रदेश भर के 1 लाख युवाओं को जोड़ना, सर्व आदिवासी समाज की जनसंख्या की सगा एप में सर्वे कर सही रिकॉर्ड संधारित करना , सक्रिय युवाओं को प्रदेश, जिले , ब्लाक में दायित्व देना, समाज को आर्थिक, राजनीति, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाना सम्मेलन का प्रमुख विषय रहा।
समाज के युवाओं में सम्मेलन में खुलकर अपने अपने बात रहे और , यूसीसी कानून को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किए। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी समाज हमेश शोषण का शिकार हुआ है चाहे किसी का भी सरकार हो आदिवासीओ को अनदेखा ही किया है। आज प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री है लेकिन सबसे ज्यादा आदिवासी समाज की शोषित हो रहे हैं । आदिवासियों की जल जंगल जमीन छीना जा रहा है। युवाओं को जागने की जरूरत हैं। और अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा। आज 33 जिले के युवा सम्मेलन में शामिल होकर यह साबित कर दिए कि सर्व आदिवासी समाज के युवा एकजुट है। और अपने अधिकार के लिए लड़ सकते है।
इस मौके पर प्रदेश युवा प्रभाग से कंदर्प राज सिंदार, सहदेव सिंह सिदार, ललित नरेटी, अश्वनी कांगे, आयुष सिंह राज, दीपक लकड़ा, दीनू नेताम, विनय प्रकाश एक्का, वेद प्रकाश ध्रुव, मंगल कुंजाम, मनमोहन सिंह गोंड, मंगल कुंजाम, धर्मेंद्र ध्रुव, सहित कमलेश ध्रुव, विनोद नागवंशी ने युवा सम्मेलन को संबोधित किया। और युवाओं में जोश भरे। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से युवा सम्मेलन में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार, महेत्तर लाल सिदार, विश्वनाथ सिदार, रोहित कुमार सिदार, संजय कुजूर, गौरांग सिदार, ऋषिकेश भोई, भगतराम भगत, सियाराम बरिहा, सुदर्शन सिंह, गेंद लाल सिदार, लक्ष्मी नारायण नेताम, श्याम खैरवार, जय सिदार, आदि लोग शामिल हुए…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार... कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्... जुनवानी हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल... मानव जीवन का सार सत्संग है भाई श्यामसुंदर पटेल ... कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने सुनीं शिकायतें, मांग और समस्याएं... वित्त मंत्री ओपी चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, नाव से जलमग्न गांव पहुंचे... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया आवेदन प्रस्तुत... लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था ... बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन...