छत्तीसगढ़

कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी…

बिलाईगढ़ विकासखंड के धनसीर में वर्षों की परेशानी हुई दूर, अब पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा परिवार...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कभी कच्ची दीवारों और टपकती छत के बीच परिवार की सुरक्षा की चिंता करने वाली ग्राम पंचायत धनसीर की श्रीमती सहोदरा पति श्री लक्ष्मण अब अपने पक्के घर में सुकून के साथ जीवन-यापन कर रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वर्षों से पक्के मकान का सपना उनके परिवार के लिए पूरा कर पाना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद परिवार का यह सपना पूरा हुआ और उन्हें सुरक्षित आशियाना मिल सका।
बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम धनसीर निवासी सहोदरा का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की छत से पानी टपकने और कच्ची दीवारों के कमजोर होने की चिंता बनी रहती थी। मौसम खराब होने पर परिवार की परेशानी और बढ़ जाती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार स्वयं पक्का मकान बनाने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास की स्वीकृति उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और सहोदरा के परिवार को पक्का मकान मिल गया। अब परिवार बारिश के दिनों में छत टपकने या कच्ची दीवारों के कमजोर होने की चिंता से मुक्त है। पक्के मकान के साथ परिवार को शौचालय, गैस कनेक्शन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिला है, जिससे रोजमर्रा के जीवन में सुविधा बढ़ी है।

पहले बारिश में घर को लेकर बहुत चिंता रहती थी, अब पक्के घर में सुकून है

श्रीमती सहोदरा बताती हैं कि कच्चे मकान में रहने के दौरान सबसे अधिक परेशानी बरसात के समय होती थी। छत से पानी टपकने और घर की स्थिति खराब होने से परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने स्तर पर पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से आवास स्वीकृत होने के बाद उनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हो गया।
वह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताती हैं कि शासन की योजना से उनके परिवार को पक्का और सुरक्षित घर मिल सका। अब उनका परिवार पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित वातावरण में रह रहा है और बरसात के दौरान घर की चिंता नहीं रहती।
आवास मिलने के साथ सहोदरा के परिवार को शौचालय, गैस कनेक्शन और बिजली जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिला है। पक्के मकान में इन मूलभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने से परिवार के दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ी है। वर्तमान में सहोदरा का परिवार ग्राम धनसीर में अपने पक्के मकान में निवास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि... बिलाईगढ़ के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रामनारायण देवांगन ने किए माँ दुर्गा के दर्शन... आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन... पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा...