छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, नाव से जलमग्न गांव पहुंचे…

बोरिदा से नाव के जरिए ठेंगागुड़ी पहुंचे, तोरा में भी ग्रामीणों से मिले…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी आज सुबह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महानदी तटवर्ती सरिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरिया स्थित कन्या शाला में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष आवास सहित अपनी आवश्यकताओं को रखा। मंत्री श्री चौधरी ने ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति और राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
राहत शिविर में ग्रामीणों से चर्चा के बाद श्री चौधरी ग्राम बोरिदा पहुंचे। यहां से उन्होंने राहत एवं बचाव दल के साथ नाव में सवार होकर जलमग्न ग्राम ठेंगागुड़ी का रुख किया। ठेंगागुड़ी पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और मौके पर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मंत्री श्री चौधरी ग्राम तोरा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

राहत-बचाव में जिला प्रशासन का मैदानी अमला सक्रिय

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्राम कोटवार सहित मैदानी अमला गांव-गांव स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों, शासकीय चौपालों तथा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत शिविरों में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ एवं नगर सेना की टीमें तैनात हैं तथा स्वास्थ्य अमला भी सक्रिय है। प्रशासन द्वारा जलस्तर, जलभराव वाले मार्गों और प्रभावित बस्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन की टीम मंत्री श्री चौधरी के दौरे के दौरान मौके पर मौजूद रही और प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति तथा राहत व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें आवश्यक राहत एवं सहायता समय पर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
वित्त मंत्री ओपी चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर, नाव से जलमग्न गांव पहुंचे... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया आवेदन प्रस्तुत... लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था ... बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित...