छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में मांग करने पर किसान मनोज कुमार को मिला टुलु पंप…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के साथ आम जनता तक पहुँचाया जा रहा है। इस दिशा में सार्थक पहल करते हुए, बिलाईगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चीद के किसान मनोज कुमार को भी इस अभियान का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

मनोज कुमार ने अपने खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए ग्राम पंचायत मिर्चीद में सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया था। किसान की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और कृषि विभाग बिलाईगढ़ के तत्पर प्रयास से, शाकम्भरी योजना के अंतर्गत उन्हें एक टुलु पंप प्रदान किया गया। टुलु पंप मिलने के बाद मनोज कुमार के खेतों में अब भरपूर पानी पहुँच सकेगा, जिससे उनकी फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए मनोज कुमार ने कहा,”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन तिहार अभियान से मुझे कृषि विभाग से मदद मिला। अब मेरे खेतों में आसानी से पानी पहुंचेगा और मैं अपनी खेती को और बेहतर कर सकूंगा। मैं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...