छत्तीसगढ़

अवकाश लेकर पत्नी के साथ नामांकन और अन्य कार्य में संलिप्तता के कारण शिक्षक निलंबित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल मड़कडी के सहायक शिक्षक हेमंत श्रीवास ने शासकीय कर्तव्य से अर्ध अवकाश लेकर अपने पत्नी के साथ नाम निर्देशन हेतु नामांकन फार्म जमा करने जाने एवं नगर पंचायत पवनी के वार्डवार सभी प्रत्याशियों का चयन सूची अपने व्हाट्सएप स्टेटस में डालने जैसे कार्य किए। उन्हें निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने एवं स्वेच्छाचारितापूर्वक अनुशासनहीन कार्य करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में हेमंत श्रीवास का मुख्यालय ब्लॉक कार्यालय बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...