छत्तीसगढ़

कलेक्टर नें मतदान दलों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण…

ईव्हीएम का हैंडसऑन प्रशिक्षण देने एवं बारीकी समझाने के दिये निर्देश...

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी मंगलवार क़ो नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण पर भाटापारा पहुंचे। उन्होंनें यहां पंचम दीवान स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और संजीदगी से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ईव्ही एम का हैंडसऑन प्रशिक्षण देने के साथ ही बारीकी समझाने एवं शांकओ का समाधान करने मास्टर ट्रैनर क़ो निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री सोनी नें कहा कि सभी मतदान अधिकारी ई व्ही एम से मतदान प्रक्रिया क़ो भली-भांति समझ लें। किसी प्रकार क़ी शंका हो तो दूर कर लें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान के लिए महिला कर्मचारियों क़ी ही ड्यूटी लगाई गई है। 10 फ़रवरी क़ो मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। सभी मतदान अधिकारी लगभग प्रातः 10 बजे सामग्री वितरण स्थल पहुंचेंगे। मतदान कर्मियों के ठहरने के लिए स्थल तय किये गये हैं। इस दौरान आवश्यक सहयोग के लिए एक- एक सहायक क़ी भी ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी बेहतर प्रशिक्षण लेकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। कलेक्टर नें इसके पश्चात् मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर व्यस्थाओं का जायजा लिया और जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पण्डित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और जरुरी निर्देश दिए।

बताया गया कि नगर पालिका परिषद भाटापारा में अध्यक्ष व पार्षद के चुनाव के लिए 21 वार्डो में 61 मतदान केंद्र बनाए गये हैं तथा मतदान कराने के लिए रिजर्व सहित कुल 300 मतदानकर्मियों क़ी ड्यूटी लगाई गई है। इसीतरह नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में अध्यक्ष एवं पार्षद के चुनाव के लिए 21 वार्डो में मतदान के लिए 30 मतदान केंद्र बनाए गये हैं तथा रिजर्व सहित कुल 148 मतदानकर्मियों क़ी ड्यूटी लगाई गई है।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी भाटापारा अभिषेक गुप्ता, रिटर्निंग अधिकारी बलौदाबाजार सुश्री दीप्ती गौते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...