छत्तीसगढ़

उल्लास महाचौपाल और रैली से निरक्षरों के लिए साक्षरता जागरूकता अभियान…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी विद्यालय परिसर में देशभक्ति के साथ साथ साक्षरता जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन में शाला परिवार के साथ ग्रामीणों और स्वसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा रैली और उल्लास महाचौपाल जनजागरूकता रैली से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे और सहभागियों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को देशभक्ति, शिक्षा एवं साक्षरता का संदेश दिया। रैली के दौरान ग्रामवासियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जन-जन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से आकर्षक दीवार लेखन भी किया गया।

वहीं हल्दी-चावल का पारंपरिक न्योता देकर ग्रामीणों और माताओं को साक्षरता अभियान में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया। इस पहल के माध्यम से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया गया।

शिक्षकों और ग्रामवासियों ने निरक्षर लोगों का बढ़ाया उत्साह

अभियान की खास बात व्यापक जनभागीदारी रही। इसमें विद्यालय के शिक्षक, संकुल समन्वक, संकुल प्राचर्या एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र की माताएं, स्वयंसेवी कार्यकर्ता तथा हाल ही में नवसाक्षर हुए लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर शिक्षा और जागरूकता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम भी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है। शाम के समय विशेष टॉर्च रैली यानी मशाल रैली निकाली गई। अंधेरे को चीरती टॉर्च की रोशनी के माध्यम से शिक्षा को अज्ञानता के अंधकार को दूर करने का प्रभावी माध्यम बताया गया। रैली में शामिल लोगों ने साक्षरता और जागरूकता के प्रति समाज को प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
उल्लास महाचौपाल और रैली से निरक्षरों के लिए साक्षरता जागरूकता अभियान... एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर पालकों में नाराजगी... कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण... आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश...