छत्तीसगढ़

सिर में चोट मिला, मारकर बहू को फांसी पर लटकाने वाले पति और सास-ससुर गिरफ्तार…

धमतरी-कानून की तमाम बंदिशों के बावजूद समाज में दहेज प्रताड़ना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। मामला भखारा थाना अंतर्गत ग्राम डोमा का है जहा पति ,सास और ससुर ने मिलकर नवविवाहिता को 8 महीने तक दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। दहेज के दानवों को इससे जी नहीं भरा तब नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल नोमश्वरी साहू का विवाह डोमा निवासी तेजेंद्र साहू के साथ अप्रैल 2024 में हुआ साथ जीने मरने के लिए सात फेरे लिए, लेकिन पति,सास और ससुर ने मिलकर नवविवाहिता को 8 महीने तक दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे।सास फ़गनी बाई ओर ससुर मिश्री लाल साहू अपने बहु को रोज दहेज में कम समान लाने और लोकल ओर सड़ा गला समान लाने की बात कहकर गाली देते थे और पति रोज मारपीट करता था। इतने से ससुराल वालों का जी नहीं भरा तो 26 जनवरी के दिन पति ने मृतिका को बेरहमी से पिटाई किया और रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या को छुपाने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। मौत के बाद परिजनों ने भखारा पुलिस को बहु की आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम किया ओर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा था। पुलिस को पोस्टमार्डम रिपोर्ट में सिर ओर शरीर पर गहरे चोट के निशान पाया गया जिस पर पुलिस ने पति को कड़ाई से पूछताछ कि तब आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल किया। पुलिस ने मृतिका के पति ,सास ओर ससुर को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...