छत्तीसगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान के रथ को किया गया रवाना…

इस अभियान में कृषि ,बागवानी,पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग शामिल...

सारंगढ बिलाईगढ़ – विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर से रथ यात्रा को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ 29 मई से 12 जून 2025 तक गांव-गांव में जाएगा और वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद करेगी। अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सत्ताधारी दल के नेतागण ज्योति पटेल, जगन्नाथ केशरवानी, दुर्गाप्रसाद ठाकुर, अजय गोपाल, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खुंटे, सतीश शर्मा, प्रहलाद आदित्य सहित उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, पशुधन के उप संचालक डॉ. महेन्द्र पांडेय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस अभियान से देश के 700 से अधिक जिला, 731 केवीके, 113 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, राज्य स्तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य देश भर के 1.5 करोड़ (15 मिलियन) किसानों तक पहुंचना और उनसे सीधे संवाद करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...