छत्तीसगढ़

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस (भंडार केंद्र) का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभी की उपस्थिति में वेयर हाउस का सीलबंद ताला खोला गया। सारंगढ़ के मंडी परिसर स्थित वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन अनिकेत साहू, भाजपा से दिलीप साहू, आकाश ठाकुर, बसपा से संतलाल जांगड़े, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी से विकास टंडन, आप पार्टी से मतिराम सुमन, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना सहित अविनाश सिदार आदि उपस्थित थे। पुलिस की निगरानी में ताला बंद कर चापड़ा से सीलबंद किया गया। उल्लेखनीय है कि ईवीएम वेयरहाउस निरीक्षण तीन महीने में किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईवीएम मशीनें सुरक्षित और सही तरीके से रखी गई हैं।

*ईवीएम मशीन के रखरखाव का निरीक्षण*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयरहाउस निरीक्षण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को बढ़ावा देता है। यह सुनिश्चित करता है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो। ईवीएम मशीनें बहुत संवेदनशील होती हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि मशीनें सुरक्षित और सही तरीके से रखी गई हैं। साथ ही ईवीएम मशीनों में मतदान की जानकारी होती है, जो बहुत गोपनीय होती है। ईवीएम मशीनों को नियमित रूप से रखरखाव की आवश्यकता होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...