छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर पालकों में नाराजगी…

पालकों ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

जांच दल गठित कर की जांच की मांग

कसडोल- शहीद वीरनारायण सिंह की भूमि सोनाखान में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का अम्बर है। जिससे पालक गण कापी चिन्तित है। जिसकी शिकायत कलेक्टर से की है और जांच समिति गठित कर व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।
सरकार ने नवोदय विद्यालय के समकक्ष जनजाति समुदाय के बच्चों की हित को देखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरे देश भर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोले है। और कई जिले से इस विद्यालय में अध्ययन रत छात्रों ने सफलता का परचम लहराए है। लेकिन सोनाखान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में फैले अव्यवस्था ने पूरे सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया है।
पालकों की शिकायत के माने तो स्कूल प्रबंधन में भारी अनियमिता और तानाशाही का मामला सामने आ रहे है जो जांच का विषय है । पालक के एक प्रतिनिधि मंडल ने 13 अगस्त को अपर कलेक्टर बलौदा बाजार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें आरोप लगाए है। नीट , जेईई की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही है। साथ ही बोर्ड परीक्षा परीणाम बहुत ही निराशाजनक है। शिक्षा व्यवस्था इतना कमजोर हैं कि बच्चों को पास होना मुश्किल हो गया है। हॉस्टल एवं विद्यालय भवन में अस्वच्छता,पेयजल की कमी शौचालय की स्थिति दयनीय है। अभी तक बच्चों के लिए पूर्ण रूप से स्कूल ड्रेस , हाउस ड्रेस , स्पोर्ट्स कीट, बेडिंग आइटम गद्दा,तकिया, चादर उपलब्ध नहीं कराई है।बच्चे एक बेड पर दो लोग सोने को मजबूर है। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल की सामान्य जानकारी भी गोपनीय रखी जा रही है। जैसे निर्देश पटल ,सूचना पटल का आभाव है। साथ ही विद्यालय की वेबसाइट में भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, भोजनालय कर्मचारी, चपरासियों का व्यवहार असंवेदनशील और अशिष्ट हैं जिससे पालकों के साथ ही शिक्षक भी परेशान है। स्काउट गाइड,एनसीसी , रेडक्रास जैसे शाखाएं संचालित नहीं हैं। गैर शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय के नियमो के विरुद्ध विद्यालय की सामूहिक गतिविधियां संस्कृति कार्यक्रम, शिक्षक पालक बैठक में शामिल नहीं होते है। यही छात्रावास में अव्यस्था बना हुआ है। छात्रवास में गंदगी पसरा हुआ है। साफ सफ़ाई पर छात्रावास अधिक्षक द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रवास सरकार की गाइडलाइन के अनुसार संचालित नहीं हो रहा है। छात्रवास में पूर्व में कई घटना घट चुका है। जो वर्मामन में जांच का विषय है।
पालकों का साफ तौर पर कहना हैं कि सोनाखान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थिति बहुत ही खराब है जिसमें संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था और अधिकारी कर्मचारी की उदासीन रवैया से लेकर छात्रावास की व्यवस्था बहुत ही घटिया है । सरकार के द्वारा इतना व्यवस्था दिए जाने के बाद भी व्यवस्था बद से बत्तर है। जहां आदिवासी बच्चों की भविष्य पर खिलवाड़ किया जा रहा है जांच कर व्यवस्था सुधारने की मांग पालकों ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
उल्लास महाचौपाल और रैली से निरक्षरों के लिए साक्षरता जागरूकता अभियान... एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर पालकों में नाराजगी... कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण... आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश...