छत्तीसगढ़

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद…

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कलेक्टर ने जनदर्शन में लगी कतार में स्वयं पहुंचकर एक-एक आवेदक से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नक्शा बंटांकन, राजस्व संबंधी प्रकरण, शिकायत एवं मांग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।जनदर्शन के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...