छत्तीसगढ़

शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़ – शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुभाष जलान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री उमाकांत मिश्र जी ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के विचारों, उनकी जिज्ञासाओं, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर युवाओं के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि श्री सुभाष जलान जी ने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्री उमाशंकर मिश्र जी ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में रामनारायण देवांगन ,राधा राकेश ,धीरज दीक्षित ,झाड़ू लाल साहू ,सुकदेव साहु , सावित्री देवांगन,महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि...