छत्तीसगढ़

आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव की भावना के अनुरूप संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

नियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्ष इस प्रकार हैं—

* सारंगढ़ शहर – श्री विजय सिदार

* सारंगढ़ ग्रामीण – श्री दिलेश्वर सिदार

* बरमकेला – श्री बाबूलाल सिदार

* उल्लेखर कोसीर – श्री रवि सिदार

* बिलाईगढ़ – श्री किशोर कुमार सिंह

* सरसीवा – श्री विजय सिदार

* सरिया – श्री राजकुमार सिदार

जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध...