छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ के कस्तूरबा छात्रावास का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा औचक निरीक्षण…

भोजन की गुणवत्ता, साफ- सफाई सुधारने के दिए कड़े निर्देश...

कलेक्टर ने कमरों का निरीक्षण कर छात्राओं से पढ़ाई और छात्रावास व्यवस्था की ली जानकारी…

वाशरूम की स्थिति ठीक नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आदिवासी छात्रावास का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं की पढ़ाई, भोजन व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से देखा तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि छात्रावास में वर्तमान में 82 छात्राएं निवासरत हैं और यहां कक्षा 6वीं से 8वीं तक का संचालन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने सबसे पहले भोजन कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर भोजन के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उन्हें समय पर और अच्छा भोजन मिल रहा है या नहीं। इसके बाद कलेक्टर ने छात्रावास के कमरों का निरीक्षण किया, जहां 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं अध्ययन कर रही थीं। उन्होंने कमरों में रहने की व्यवस्था, छात्रों की संख्या और सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

कक्षा 11वीं की छात्रा मीनाक्षी से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने पढ़ाई की स्थिति के बारे में पूछा और यह भी जाना कि एक कमरे में कितनी छात्राएं रहती हैं। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के वाशरूम की स्थिति ठीक नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित निगरानी रखने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...