छत्तीसगढ़

टुंडरी समाधान शिविर में योजना से दो किसान को मिला नया ट्रैक्टर…

शिविर में दैनिक जरूरत के राशन, आयुष्मान और श्रम कार्ड बनवा रहें ग्रामीण...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सुशासन तिहार के तृतीय चरण में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टुंडरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शिविर के स्टालों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 4 नन्हे बच्चों को अन्न प्रासन्न और गर्भवती महिलाओं को उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिले के गांव गांव में आयोजित समाधान शिविर का लाभ सभी नागरिक लें। साथ ही अधिकारीगण आवेदकों के आवेदन को जांच कर लें। यदि आवेदन में कोई दस्तावेज की कमी है तो उसकी सूचना आवेदक को दें। उन्होंने जल संरक्षण को बनाए रखने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य करने के लिए सभी नागरिकों को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन मानस को जल संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाए। इसके साथ साथ डॉ कन्नौजे ने समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने शिविर में पीएम आवास ग्रामीण के 15 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा 20 किसान किताब, खाद्य विभाग द्वारा 10 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 निक्षय मित्र किट, श्रम विभाग द्वारा 14 श्रम कार्ड हितग्राहियों को दिए गए। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण, एसडीएम वर्षा बंसल तहसीलदार कमलेश और देवराज सिदार, जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

*दो किसानों को मिला ट्रैक्टर*

इस शिविर में दो किसानों को उनके खेती में सहयोग और रोजगार करने के लिए ट्रैक्टर के रूप में उपहार मिला है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और अतिथियों के द्वारा समाधान शिविर में ग्राम छिर्रा के किसान आनंदराम साहू और पुरगांव के किसान तेजस्वी साहू को कृषि विभाग के कृषि यांत्रिकीकरण सब मिशन योजना अंतर्गत ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इस ट्रैक्टर खरीदी में राज्य सरकार की ओर से हितग्राहियों को अनुदान मिला है। दोनों किसान ने अनुदान में ट्रैक्टर पाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस योजना को संचालित करने के लिए धन्यवाद दिया है।

*विभागों के स्टॉल*
इस अवसर पर राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, लोक निर्माण, पेयजल के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, वन, अंत्यावसायी विकास निगम, आबकारी, श्रम, क्रेडा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, लोक निर्माण सेतु आदि विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य द्वारा सामान्य जांच और आयुष्मान कार्ड बनाने का सुविधा शिविर में उपलब्ध था, जहां लगभग 100 नागरिकों ने अपना चेकअप कराया और लगभग 20 आयुष्मान कार्ड बनवाया।

*कार्यक्रम में अतिथि*

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी, संजय भूषण पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद साहू सहित भगवंतीन पटेल, सुशीला साहू, नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीपक साहू, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...