छत्तीसगढ़

झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला…

मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी होगा...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –  पशुधन विकास विभाग द्वारा नेशनल लाईवस्टाक मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन रविवार 23 मार्च को बरमकेला
विकासखण्ड के ग्राम झनकपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पशु पक्षियों का अलग-अलग वर्ग, समूह में प्रतियोगिता होगा। प्रत्येक वर्ग, समूह के विजेता पशु पक्षी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान दिया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा कृषक संगोष्ठी के माध्यम से विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदाय किया जाएगा। इसमें उन्नत पशुधन, उन्नत बकरा बकरी, देशी गाय, बैल, भैंस, और सूअर प्रजाति के पशुओं को शामिल किया जाएगा। उप संचालक पशुधन एम के पांडेय ने जिले के सभी पशुपालकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने उन्नत पशु पक्षियों के साथ उपस्थित होवें एवं मेला, पशु चिकित्सा शिविर एवं कृषक संगोष्ठी का लाभ लेवें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...