छत्तीसगढ़

डीजे कोर्ट सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु वर्चुअल भूमिपूजन सम्पन्न…

माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश बिलासपुर हाईकोर्ट के द्वारा किया गया उद्घाटन...

सारंगढ़ – माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा बुधवार को जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधोसंरचना एव डिजिटलीकरण के सुदृढीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पोर्टफोलियो जज सिविल जिला रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों एवं न्यायालयीन कर्मचारियो से अपेक्षा की कि वे जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करे जिससे न्यायालय की कार्यप्रणाली सुचारु एवं प्रभावी बनी रहे।

इस अवसर पर अन्य परियोजनाओं के अंतर्गत खरसिया (जिला रायगढ़) के न्यायिक अधिकारियों हेतु आवास तथा सारंगढ़ न्यायालय में डिजिटल कप्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया गया। ये परियोजनाएँ न्यायिक अधोसंरचना की सुदृढ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विशेष रूप से डिजिटल कंप्यूटर कक्ष न्यायिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ जिला मुख्यालय एवं बाह्य न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दूरदर्शिता पूर्ण एवं सकारात्मक सोच के भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना में अभूतपूर्व विकास का कार्य हो रहा है, जिससे अधिकारी एवं कर्मचारियो की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ पक्षकारों को सुविधायुक्त वातावरण में शीघ्र न्याय प्राप्त करने की परिकल्पना साकार हो रही है।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, वर्चुअल माध्यम से तथा जिला न्यायालय रायगढ़, खरसिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी और पत्रकारगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...