छत्तीसगढ़

भाटापारा के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का एनक्यूएएस असेसमेंट पूर्ण,प्रदेश का पहला ब्लॉक जिसकी सभी पीएचसी में एनक्यूएएस असेसमेंट पूर्ण…

बलौदाबाजार – जिला बलौदा बाज़ार अंतर्गत विकासखंड भाटापारा राज्य में पहला ऐसा विकासखंड बनने की ओर अग्रसर है जहां के शत प्रतिशत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का एनक्यूएएस असेसमेंट पूर्ण किया गया है। ब्लॉक में कुल चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जिसमें से एक मोपका पूर्व से ही एनक्यूएएस प्रमाणित हो चुका है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप तथा जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर सेवाएं प्रदान कर एनक्यूएएस प्रमाण पत्र प्राप्त करना है । अब तक जिले की छब्बीस स्वास्थ्य संस्था उक्त हेतु प्रमाणित हो चुकी हैं जबकि  कुछ का इस माह प्रमाणीकरण हेतु केंद्र स्तर की टीम द्वारा असेसमेंट किया जा चुका है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र माहेश्वरी के अनुसार भाटापारा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका पिछले वर्ष एनक्यूएएस हेतु प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुका है जबकि इस माह केंद्र से आई टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर,बिटकुली एवं निपनिया का एसेसमेंट पूर्ण किया है इसके साथ ही ब्लॉक भाटापारा के शत प्रतिशत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर सेवाएं देने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

मोपका अस्पताल प्रभारी चिकित्सक आलोक तिवारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका का सर्टिफिकेशन पूर्ण होने के पश्चात जिले एवं ब्लॉक स्तर से उन्हें एवं मोपका स्टाफ को ब्लॉक के शत प्रतिशत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर तैयारी कराने की जिम्मेदारी दी गई थी जिस पर डीपीएम श्रीमती सृष्टि मिश्रा, राज्य जिला तथा ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारियों के सहयोग से मोपर अस्पताल प्रभारी आर एम ए जय प्रकाश दुबे चिकित्सा अधिकारी डॉ तौसीफ खान, बिटकुली प्रभारी आर एम ए चिकित्सक दिनेश दांडे तथा निपनिया अस्पताल प्रभारी आर एम ए चिकित्सक विक्रम बंजारे ने सभी सेक्टर एवं अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर  तैयारियां की तथा फाइनल असेसमेंट पूर्ण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...