छत्तीसगढ़

धान खरीदी केन्द्र सलौनीकला में धान की अफरातफरी करते ट्रक पकड़ाया

ट्रक में लिखा है अलग अलग दो नंबर

धान खरीदी केंद्र से अध्यक्ष, समिति प्रबंधक, धान खरीदी केंद्र प्रभारी गायब

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के द्वारा 4 घण्टे में किया किया गया जाँच पड़ताल

समिति प्रबंधक भरत चन्द्रा को एक करोड़ सैंतीस लाख रुपए की धान का हेरा फेरी के आरोप में पूर्व में भेजा गया था जेल

सलौनीकला समिति अध्यक्ष महेत्तर श्रीवास के द्वारा भरत चन्द्रा को फिर बना दिया समिति प्रबंधक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विकासखण्ड बिलाईगढ के अंतर्गत ग्राम सलौनीकला के धान खरीदी केन्द्र शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक ट्रक में धान लोड करते हुये पूर्व खरीदी प्रभारी संजय साहू एवम देवनारायण चंद्रा द्वारा पकड़ा गया हमालो से पूछताछ करने पर जवाब देने के बजाय सभी हमाल मौके से भाग गये।संजय साहू द्वारा इसकी सूचना तहसीलदार भटगांव को मोबाइल से दी गई,तहसीलदार द्वारा एसडीएम बिलाईगढ़ को दी गई।सुबह 11 बजे एसडीएम बिलाईगढ़ द्वारा धान खरीदी केंद्र सलौनीकला पहुंचकर जाँच प्रारंभ की गई जिसमें धान का आवक जावक, स्टॉक का मिलान, बचत बारदाने की स्थिति,धान का उठाव आदि शामिल है,वही मौके पर ट्रक से धान की बोरी उतारकर तौल किया गया तो उसका वजन 27 किलोग्राम निकला जब कि किसानों से जब खरीदी किया गया तब 41 किलोग्राम लिया गया था फिर बोरे से धान कहा गया यह संदेह के घेरे में है,एसडीएम द्वारा सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री मेहर भी विभागीय जाँच किये।सलौनीकला खरीदी केंद्र हमेशा सुर्खियों में रहा है कुछ दिन पूर्व यहाँ के पूर्व खरीदी प्रभारी देवनारायण चंद्रा को अगवा कर लिया गया था देवनारायण के परिजनो द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन बाद अनूपपुर से बरामद किया गया था।आज के जांच कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ वर्षा बंसल,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भटगांव के शाखा प्रबंधक राम रतन रत्नाकर,सारंगढ़ जिला के सहकारिता सीईओ श्री मेहर,पटवारी,नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।जाँच के संबंध में एसडीएम वर्षा बंसल ने मीडिया को बताया कि मेरे द्वारा धान खरीदी केंद्र सलौनीकला की जांच की गई है जिसमें काफी अनियमितता पाई गई नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।सहकारिता सीईओ ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।धान खरीदी केन्द्र सलौनिकला के पूर्व समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र सलिहाघाट के फड़ प्रभारी संजय साहू के द्वारा बताया कि सेवा सहकारी समिति सलौनीकला के अध्यक्ष महेत्तर श्रीवास के द्वारा मेरे विरुद्ध कार्यवाही कर मुझे पद से हटाने के बाद भी मेरे एवं देवनारायण चन्द्रा के नाम से टोकन और डीईओ जारी किया जा रहा है समिति प्रबंधक के रूप में भरत चन्द्रा को समिति प्रबंधक कि नियुक्ति कर दिया गया है और मुझे धान खरीदी केन्द्र सलिहाघाट में जाने के लिए मना कर दिया गया है मुझे सी सी टीवी से जानकारी प्राप्त होने पर धान खरीदी केन्द्र सलौनिकला में रात्रि 12 बजे मैं देखने आया था तो बीना गेट पास एवं बीना डीईओ के एक ट्रक धान खरीदी केन्द्र के अंदर खड़ा था मैं देख के अपने घर चला गया।सुबह मुझे देवनारायण चन्द्रा के द्वारा फोन कर के बताया कि एक ट्रक में धान लोड करा रहे जिस ट्रक में दो प्रकार कि गाड़ी नंबर दर्ज है एक नंबर सी जी 22 पी 3901 एवं दुसरा नंबर सी जी 22 पी 3601है और धान कि बोरी में धान की वजन कम है मैं लगभग सुबह 10 बजे धान खरीदी केन्द्र सलौनीकला पहुंचा और धान की बोरी को किसान की उपस्थिति में वजन करने पर 27किलो,28किलो,33किलो,32 किलो वजन होने पर मैं तहसीलदार मैडम को फोन किया और धान खरीदी केन्द्र के संबंध में जानकारी दिया।तहसीलदार के द्वारा एस डी एम को यह बात बताई गई तब एसडीएम मैडम धान खरीदी केन्द्र सलौनीकला पहुंचे और निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र का आवक-जावक स्टाक मिलान एवं पंचनामा, बयान कि कार्यवाही कराया गया है।भरत चन्द्रा जो कि पूर्व में सलौनिकला समिति प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहते हुए धान खरीदी केन्द्र नगरदा में एक करोड़ सैंतीस लाख रुपए की धान की हेरा फेरी करने के आरोप में जिला प्रशासन के द्वारा जेल भेज दिया गया था। उसी भरत चन्द्रा को फिर से सलौनीकला समिति प्रबंधक कि नियुक्ति अध्यक्ष महेत्तर श्रीवास के द्वारा कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...