छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कनकबीरा हायर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण…

कलेक्टर ने लिख-लिखकर कर नियमित अभ्यास कराने शिक्षकों को निर्देश दिए...

युक्तियुक्तकरण से विद्यालय को मिला सभी विषयों के शिक्षक

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कनकबीरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण कर कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार अध्यापन तथा शैक्षणिक स्तर का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी विषयगत समझ की जांच की और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के कला संकाय में कुल 22 विद्यार्थियों में से केवल 8 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि 14 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कला संकाय में उपलब्ध विषयों की जानकारी ली। विद्यालय में भूगोल विषय के शिक्षक के पदोन्नति के बाद रिक्त होने से अध्यापन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। कलेक्टर द्वारा भूगोल विषय से संबंधित “मांग को प्रभावित करने वाले तत्व” पर प्रश्न पूछकर कॉपी में लिखकर उत्तर से पढ़ाई की गुणवत्ता जांच की गई।

इसके पश्चात कक्षा 12वीं के बायोलॉजी संकाय का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने रसायन विषय को लेकर शिक्षक लहरे से चर्चा की। वहीं भौतिकी विषय में विद्यार्थियों से गौस के नियम पर प्रश्न पूछे गए, जिसका छात्रों ने सही उत्तर दिया। बायोलॉजी विषय को लेकर विषय शिक्षक से भी विस्तृत चर्चा की गई।निरीक्षण में बताया गया कि वर्तमान में युक्तियुक्तकरण से विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हैं, जबकि पूर्व में शिक्षकों की कमी रही है।

कलेक्टर ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से भी प्रश्न पूछे। ड्राइंग विषय में प्राकृतिक वर्णवाद और विज्ञान विषय में अम्ल एवं क्षार के दो अंतर पूछे जिसमें छात्रा मुस्कान ने सही उत्तर दी जबकि अन्य विद्यार्थी उत्तर नहीं दे सके। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कराया जाए, ताकि उनकी विषयगत समझ मजबूत हो सके और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...