छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए 23 सदस्यों की घोषणा पत्र समिति बनाई…

रायपुर-भारतीय जनता पार्टी ने निकट भविष्य में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पार्टी ने स्थानीय स्तर पर रणनीति बनाने के लिए घोषणापत्र समिति का गठन कर लिया है।इस समिति की कमान बिलासपुर विधायक और वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल को सौंपी गई है, जिन्हें संयोजक बनाया गया है। वहीं, सह संयोजक के रूप में नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।23 सदस्यीय इस समिति में पार्टी के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें अजय चंद्राकर और राजेश मूणत जैसे अनुभवी नेताओं के साथ-साथ जगदलपुर की मौजूदा महापौर सफीरा साहू को भी जगह दी गई है।
पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनावों में स्थानीय स्तर पर मजबूत रणनीति बनाकर जीत हासिल करना है। इसके लिए समिति के सदस्य जल्दी ही अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेंगे। इसके अलावा बीजेपी ने अपनी नैरेटिव और कंटेट टीम भी तैयार की है। इस टीम की कमान सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा को सौंपी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...