छत्तीसगढ़

नौकरी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…

सुरजपुर-छत्तीसगढ़ रेवती पुलिस ने तेंदूपत्ता प्रबंधक का काम दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रेवती थाना क्षेत्र के बटई गांव निवासी रामजतन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में अब्दुल रहीम नामक व्यक्ति ने उसकी लड़की को तेंदू पत्ता प्रबंधक का काम दिलाने के नाम पर किश्तों में तीन लाख रुपये नकद लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो काम मिला और न ही रुपये वापस किए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अब्दुल रहीम ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 35/2025 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर चलगली में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में रहीम ने ठगी की रकम लेना और उसमें से 2 लाख 45 हजार रुपये एक अन्य व्यक्ति को देना स्वीकार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कृष्णा सिंह, एएसआई ज्ञानचंद, प्रधान आरक्षक शरद सिंह, शिव राजवाड़े, आरक्षक बिरन सिंह और राजू मरकाम की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...