छत्तीसगढ़

सूखापाली में महिला समूह की दीदीयां करेंगी 25 एकड़ में अमरूद की सामूहिक खेती…

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे सामूहिक खेती के लिए दीदियों को देंगे सभी योजनाओं से मदद...

स्वसहायता समूह की महिलाओं को सामूहिक खेती के लिए कलेक्टर ने दी 25 एकड़ भूमि…

सामूहिक खेती के लिए 18 लाख का लोन स्वीकृति और भूमि कलेक्टर ने कराया उपलब्ध…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्राम सूखापाली में महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों से उनके खेती के लिए निर्धारित भूमि पर भेंट किया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के माध्यम से स्व सहायता समूह के महिलाओं के लिए 25 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से हटाकर उन्हें खेती के लिए प्रदान किया है। सामूहिक खेती के लिए लगभग 18 लाख का लोन स्वीकृति, राशि, भूमि आदि कलेक्टर ने उपलब्ध कराया है। सभी महिलाओं ने अवैध कब्जा से मुक्त कर 25 एकड़ भूमि खेती के लिए कलेक्टर द्वारा दिलाने पर खुशी व्यक्त की। कलेक्टर ने पंचायत के मनरेगा, कृषि विभाग के ड्रिप स्प्रिंकलर सहित अन्य मदों से फेंसिंग आदि के लिए सभी प्रकार से सुविधा दिया जाएगा। इसको सुनकर मौके पर उपस्थित सभी स्वसहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त की। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने जानकारी दी कि बड़े शहरों से कम वर्षों में उत्पादन कर बिक्री करने वाले अमरूद पौधों को पौधारोपण किया जाएगा, जिससे जल्द ही एक दो वर्षों में अमरूद का बड़ा विक्रय केन्द्र बनाया जाएगा।

*कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने महुआपाली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा*

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्राम पंचायत कटंगपाली के आश्रित ग्राम महुआपाली में ग्रामीणों के साथ बैठकर चौपाल लगाया और वहां ग्रामीणों से जल जीवन मिशन से प्रत्येक घर में नल कनेक्शन से जल उपलब्धता, पीएम आवास ग्रामीण से आवास, आयुष्मान कार्ड, कितने बच्चे आंगनबाड़ी और स्कूल जा रहे, बच्चों से कौन से कक्षा में पढ़ रहें, गांव की समस्या, मांग आदि के बारे में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों से पूछकर जानकारी ली। बालिकाओं ने कक्षा पांचवी, सातवीं पढ़ रहे हैं का जवाब दी। इसी प्रकार ग्रामीणों ने बोर खनन के लिए कलेक्टर से मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...