छत्तीसगढ़

पत्नी की मौत के सदमे में पति ने की आत्महत्या,मातम का माहौल…

कोरबा- कोरबा जिले में एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसकी मौत के 15 दिन पहले मौत हो गई थी जिसके बाद से वह गुमसुम रहता था। पत्नी की मौत के सदमे में उसने अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नरईबोध गांव का है। जहां मजदूर रामरतन चौहान (48 वर्ष) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। शनिवार की दोपहर रामरतन ने अपनी मां की साड़ी से म्यार में फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।परिजन के अनुसार रामरतन की पत्नी सुखमति बाई की 15 दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद रामरतन गुमसुम और उदास रहता था किसी से बात नहीं करता था और कहता था कि पत्नी के मौत के बाद उसे भी जीने की इच्छा नहीं है। इस वजह से उसने अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
रामरतन मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करता था। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी थी और तीन बेटों की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन सर खर्चा उसकी पत्नी के इलाज मे लगा दिया। इस वजह से वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...