छत्तीसगढ़

आचार संहिता लगते ही चेकिंग अभियान तेज: पुलिस ने कार से बरामद किए 1 करोड़ रुपए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने सोमवार की रात 10 बजे एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है.
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. वाहन चेकिंग के दौरान अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार की तलाशी ली. मौके पर कोई भी कागजात पेश न करने की वजह से अंजोरा पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की है.

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोई कागजात नहीं दिखाने पर कार से एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई है. यह पैसा व्यापारी का है. मामला एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस मामले की सूचना दे दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर...