छत्तीसगढ़

जनदर्शन में आये दिव्यांग शंभू को कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिलाई बैटरी चलित ट्राइसाइकिल…

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदायित ट्राइसाइकिल से अब आजीविका की राह हुई आसान...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जनपद के ग्राम परसदा बड़े पंचायत निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग शंभूलाल यादव द्वारा मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग का आवेदन दिया गया। दिव्यांग शंभू ने बताया कि वह राइस मिल में मजदूरी करता था, जहां एक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने पर उसके दाएं पैर को काटना पड़ा। एक पैर नहीं होने की स्थिति में वह अब न तो कोई मजदूरी कर पा रहा हूं और ना ही कही आ जा पा रहा हूं। परिवार वालों की सहायता से जीवन यापन के लिए घर पर ही एक छोटी सी किराना दुकान का संचालन कर रहा हूं किंतु कोई साधन नहीं होने से किराना दुकान का सामान आदि लेने बाजार आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। अपनी इसी परेशानी को कलेक्टर महोदय की बताया तो उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया, किंतु आज ही आवेदन देने और आज ही मदद मिल जाएगी ऐसा मुझे विश्वास नहीं था।

कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन और डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मारबल द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की चाभी वितरित की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांग शंभू को आने जाने में होने वाला शारीरिक कष्ट कम हो जाएगा और उसकी छोटी किराना दुकान का विस्तार करने के साथ वह अपनी आजीविका को भी बढ़ा सकेगा। दिव्यांग शंभू ने इस मदद के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...