छत्तीसगढ़

अर्थ फाउंडेशन हमर छत्तीसगढ़ द्वारा मेरिट अवार्ड एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन…

बिलाईगढ़:- छत्तीसगढ़ की पावन भूमि गिरौदपुरी धाम स्थित मड़वा धर्मशाला में अर्थ फाउंडेशन हमर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में मेरिट अवार्ड एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्यारेलाल आदिले, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, जे. बी. डीकला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा (कोरबा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. अमर भास्कर ने की। विशिष्ट अतिथियों में पी. आर. महादेवा (संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर), आर. पी. मिरे, सहदेव भारती, डॉ. डी. पी. मनहर, विनोद कोसले एवं सुश्री मंजिमा शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ की गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम में उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस विशेष अवसर पर संतोष जांगड़े, धीरेंद्र बनर्जी, बिलोकचंद खरे, अमर भास्कर, अश्वनी कुर्रे, विपेंद्र बघेल, डॉ. राममनोहर, घनश्याम राय, हरिप्रसाद कुर्रे, रामनारायण भारद्वाज, हेमंत कुर्रे, पुष्पेंद्र लहरे, बीरबल पंकज, डॉ. प्रकाश खरे, राजकुमार जांगड़े, ऊर्जस्वि जांगड़े समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक बना दिया।

समारोह न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि समाज को शिक्षा के महत्व की ओर उन्मुख करते हुए नई ऊर्जा प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...