छत्तीसगढ़रायगढ़

सरवानी में आयोजित पशु मेला में उत्कृष्ट पशुपालक हुए सम्मानित

दुधारू पशु श्रेणी में चूड़ामणि पटेल को मिला प्रथम पुरस्कार

रायगढ़, 22 दिसम्बर 2024/ विकासखंड रायगढ़ के ग्राम-सरवानी में गोपूजन, पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने चरवाहों एवं उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पशु मेला एवं प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी को रखा गया था। जिसमें घड़ी लाल पटेल का घोड़ा और सुंदरलाल का भेड़ा आकर्षण का केंद्र था। पशुओं के अलग-अलग वर्ग में पुरस्कार भी दिया गया जिसमें दुधारू पशु श्रेणी में चूड़ामणि पटेल को-प्रथम, त्रिलोचन पटेल-द्वितीय एवं नवीन पटेल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। दुधारू पशु वर्ग में ही टीकाराम पटेल, उमाशंकर पटेल एवं चेतन पटेल के गायों को भी पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार शंकर बछिया श्रेणी में रेहलाल पटेल, रोहित पटेल, अजय पटेल, चूड़ामणि पटेल को पुरूस्कृत किया गया। स्वस्थ बछड़ा श्रेणी में सौरभ पटेल एवं बृजेश पटेल को दिया गया। दुधारू भैंस में सौरव पटेल एवं लाल बहादुर को दिया गया, भैंस जोड़ी के लिए हीरासाय निषाद को, भेड़ एवं बकरा प्रजाति में बिहारी लाल सिदार, सुंदरलाल पाव एवं रमेश कुमार को दिया गया। बत्तख में रेशम लाल पटेल, खरगोश के लिए विनय पटेल एवं घोड़ा के लिए घड़ी लाल पटेल को पुरस्कार दिया गया। डॉक्टर पूरन पटेल के द्वारा बताया गया कि पशु पालकों में जागरूकता एवं प्रति स्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शासन के द्वारा पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ विनोद अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मण नायक, श्री घड़ी लाल पटेल, श्री लोचन पटेल, डॉ.डी.एन चौधरी, डॉ विनोद अग्रवाल, डॉ पूरन पटेल, डॉ अनिल पटेल, डॉ नरेंद्र नायक, श्री अवधेश पटेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...