छत्तीसगढ़

धान खरीदी के लिए कुछ ही दिन शेष, नहीं हो पाई है उपार्जन केन्द्रों की सफाई समिति कर्मचारियों के हड़ताल का खरीदी केन्द्रों पर दिख रहा है असर…

बिलाईगढ़-आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है, लेकिन सहकारी समिति एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से धान खरीदी की तैयारी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। यहां तक कि धान उपार्जन केंद्रों की साफ सफाई भी अभी तक नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में बिना किसी तैयारी के धान खरीदी कैसे होगी, इसे लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
शासन के द्वारा प्रति वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाती है। आगामी कुछ ही दिनों के बाद पुन: धान खरीदी प्रारंभ होगी। वर्तमान में किसान धान की कटाई में जुटे हुए हैं और प्रारंभ में ही यदि धान का टोकन नहीं काटा गया, तो किसानों के समक्ष धान को रखने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कई किसान धान बेचने के लिए पंजीयन एवं टोकन कटाने के लिए सहकारी समितियों का संपर्क कर रहे हैं, परंतु कर्मचारियों के हड़ताल में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विगत सप्ताह भर से सहकारी समिति के कार्यालयों में ताला लटका हुआ है। अब धान खरीदी प्रारंभ होने में मात्र 4 दिन का समय बचा है और टोकन तुहंर द्वार पोर्टल भी नहीं खुल रहा है, जिससे किसान धान का टोकन नहीं कटा पा रहे हैं।
प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा विगत 3 नवंबर से हड़ताल पर चले जाने से धान फड़ की साफ सफाई भी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों द्वारा भी 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। इधर किसानों ने बताया कि कई किसानों का पंजीयन अभी भी नहीं हुआ है और कई किसानों का कैरी फारवर्ड नहीं हो पाया है। कई किसान एग्री स्टेक पोर्टल में अपने रकबे का मिलान भी नहीं कर पाए हैं। सहकारी समिति कार्यालयों में ताला लटके होने के कारण किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...