छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर का बेटा डैम में डूबा, शव हुआ बरामद, सदमे में परिवार और दोस्त…

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव डैम से निकाला। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली में पढ़ता था और अपनी कॉलेज की छुट्टी में रायगढ़ आया हुआ था। जहां आज मंगलवार की शाम 8 से साढ़े 8 बजे के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ टीपाखोल डैम घूमने गया हुआ था। बताया जा रहा है इसी बीच वह जब डैम के ऊपर गेट खोलने वाले पॉइंट में खड़ा था, तभी उसका ईयरबड्स पानी में गिर गया, बैगर पानी के गहराई का पता किए जब वह पानी में उतरा तो डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था, ऐसे में वे अपने दोस्त को नहीं बचा सके और जॉय गहरे पानी में डूब गया। युवक के डेम में डूबने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम रात 12 बजे तक डूबे युवक को ढूंढ़ती रही। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त साथ में पढ़ाई करते हैं, छुट्टी के के चलते तीनों रायगढ़ घूमने आए थे, और आज पूरा दिन मार्केट घूमने के बाद तीनों दोस्त प्लान बनाकर टीपाखोल डैम पहुंचे थे और यहां यह घटना हो गई।घटना से परिवार और दोस्त सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...